महासमुन्द

फिजियो-स्पीच थैरेपिस्ट के लिए आवेदन 20 तक आमंत्रित
06-Dec-2022 2:37 PM
फिजियो-स्पीच थैरेपिस्ट के लिए  आवेदन 20 तक आमंत्रित

महासमुंद, 6 दिसम्बर। महासमुंद जिले के विकासखण्डों में स्थापित संसाधन केन्द्रों के लिए 1  फि जियो एवं 1 स्पीच थैरेपिस्ट पद के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एनआईसी के वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। उक्त जानकारी समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने दी है।

 


अन्य पोस्ट