महासमुन्द

अवैध शराब के 10 प्रकरणों पर कार्रवाई
04-Dec-2022 4:03 PM
अवैध शराब के 10 प्रकरणों पर कार्रवाई

महासमुंद,4 दिसम्बर। महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में महासमुंद जिले में अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई अभियान जारी है। बीते 1 दिसंबर को जिला पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर 10 प्रकरणों में 125 लीटर देशी ,महुआ शराब सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध 34-2 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर सभी को जेल भेजा गया है। 
इस तरह जिले में दिनांक 1 दिसंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों मसलन बसना में आरोपी जमुना बाई उम्र 50 वर्ष से 10 लीटर, बसना में ही सांता मधुकर उम्र 36 वर्ष से 20 लीटर, थाना खलारी में समारू ध्रुव से 9 लीटर, आरोपी विनोद सोनी से 33 लीटर, थाना सरायपाली में पुरुषोत्तम निराला से 20 लीटर, दयाराम चौहान से 4 लीटर, थाना तुमगांव में रोहित ढीढी से 6 लीटर, थाना महासमुंद में दूज राम से 9 लीटर, लोकेश साहू से 7 लीटर, सुभाष यादव से 6 लीटर देसी-अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
 सभी के विरुद्ध 34-2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

 


अन्य पोस्ट