महासमुन्द
यातायात नियमों का उल्लंघन, जुर्माना
04-Dec-2022 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई के निर्देशन में महासमुंद शहर में तीन सवारी ओवर स्पीड स्टंट बाइकर्स एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनों पर की गयी कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा ने देर रात्रि शहर के मुख्य चौक में किया मोटरयान अधिनियम के तहत कई लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों तथा नाबालिक वाहन चालक, तेज गति एवं स्टंट बाइकर्स, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, आकाश राव गिरेपुन्जे के निर्देशन में राजेश देवांगन देर रात्रि को महासमुंद शहर के तुमगांव चौक , कांग्रेस चौक , बरौण्डा चौक में वाहन चालकों पर यह कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे