महासमुन्द
टायर फटा, मछलियों से भरी गाड़ी पलटी राहगीर-ग्रामीणों में पकडऩे मची होड़
04-Dec-2022 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,4 दिसंबर। मछली से भरा वाहन कल शाम कौहाकुड़ा और तेंदूकोना के बीच टायर फटने से पलटी तो राहगीरों के अलावा आसपास गांवों के लोग भी सडक़ पर मछलियां पकडऩे उतर आए। वाहन से सडक़ पर पड़ी मछलियां कुछ देर तक तड़पती रही फिर शांत हो गई।
लोगों के जमावड़ा में से किसी ने डायल 112 की टीम को इसकी सूचना दी। कौहाकुडा तेन्दुकोना के बीच जब यह वाहन पहुंची तब जाकर लोगों ने मछलियों को ले जाना बंद किया। इसके बाद बची मछलियों को एकत्रित कर पलटे हुए वाहन को दुरुस्त किया गया और मछलियां लेकर उक्त वाहन का चालक गंतव्य की ओर रवाना हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे