महासमुन्द

बाइकें भिड़ीं, 3 जख्मी
04-Dec-2022 3:04 PM
बाइकें भिड़ीं, 3 जख्मी

महासमुंद,4 दिसंबर। ग्राम मचेवा के पास कल दो मोटर सायकल में जबरदस्त भिड़ंत होने पर  दोनों मोटर साइकिल सवार तीन लोग घायल हो कर तड़पने लगे। उसी समय  शिक्षक राम कुमार जांगड़े, अपने निवास जा रहे थे। इंडियन रेड्क्रॉस सोसायटी से फस्र्ट एड का प्रशिक्षण प्राप्त इस शिक्षक ने तत्काल घायलों की सहायता शुरू की। एंबुलेस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद किया।  वहां उपस्थित लोगों ने रेड्क्रॉस और जांगड़े को धन्यवाद दिया। अभी घायलों की हालत में सुधार बताई जा रही है, लेकिन घायलों के नाम पता अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। 

 


अन्य पोस्ट