महासमुन्द
वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे का काम 8 तक
01-Dec-2022 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 दिसंबर। वोटर लिस्ट में 8 दिसम्बर तक नाम जोडऩे, त्रुटि सुधार व मृत व्यक्तियों के नाम को हटाने के लिए वार्डों में मतदान देने वाले बूथों पर निर्वाचन अधिकारी बैठ रहे हैं। शनिवार, रविवार छुट्टियों के दिन भी बूथ में ये अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। लोगों को मतदाता सूती में अपना नाम जोडऩे हेतु इस तरह के कागजात की आवश्यकता है जिन शासकीय दस्तावेजों में उनका नाम, पता, उम्र प्रमाणित करता हो। ऐसे दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, बंैक पासबुक, बिजली बिल, पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र अथवा 10 वीं की अंक सूची हाल ही में खीचे हुए कलर पासपोर्ट फ ोटो 2 नग, घर के किसी एक सदस्य का वोटर कार्ड यदि नहीं है तो पड़ोस के मतदाता का वोटर कार्ड की फ ोटो कॉपी, मोबाइल नम्बर शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे