महासमुन्द
भालूचुवा में प्रात: जागरण अभियान
30-Nov-2022 5:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 नवंबर। बुधवार को प्रात: साढ़े 4 बजे प्रात: जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम भालूचुंवा में 200 से अधिक स्कूली बच्चे, युवा एवं ग्रामवासी, ग्राम चंडी मंदिर प्रांगण एकत्र हुआ और योग, व्यायाम, प्रात: भ्रमण किया। सभी के लिए तुलसी अदरक वाली मीठी चाय की व्यवस्था ग्राम के युवा साथी लखन फूलसिंह ध्रुव की ओर से किया गया। इस प्रात: जागरण में चंचल युगल चंद्राकर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। शिक्षक केतन साहू ने सूर्य नमस्कार कराकर सभा का समापन किया। उन्होंने पालकों तथा ग्रामीणों से अपील की है कि प्रात: जल्दी उठे एवं बच्चों में भी प्रात: जल्दी जागरण की आदत डालें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे