महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 नवंबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहाझर में स्थित बाल आश्रम में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के रूप में विख्यात स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई इस दौरान बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को मुख्य आतिथ्य में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
बिहाझर स्थित बाल आश्रम में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर के द्वारा की गई। वही विशेष अतिथि की आसंदी पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि निषाद, विधायक प्रतिनिधि राजू चंद्राकर, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर विराजमान रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात उद्बोधन का दौर प्रारंभ हुआ।
जिस में उपस्थित अतिथियों सहित संसदीय सचिव यादव ने गांधी के द्वारा किए गए राष्ट्र्र उत्थान के कार्यों को याद करते हुए सारगर्भित उद्बोधन दिया।
तत्पश्चात शीत ऋ तु के चलते बाल आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एल्डरमैन विष्णु महानंद, दीपक अग्रवाल, करतार नायक, मंताराम यादव, खोमेश साहू, तूफान दीवान के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता तथा बालाश्रम के स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित रहे।