महासमुन्द

कोमा के मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा
21-Nov-2022 4:32 PM
कोमा के मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा

6 मोबाइल के साथ आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 नवंबर। 
पुलिस ने चोरी गई 6 नग मोबाईल के साथ आरोपी को हिरासत में लिया है।
प्रार्थी रामलाल दीवान  ग्राम कोमा थाना खल्लारी ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि-मेरा ग्राम कोमा खल्लारी के मेनरोड मिडिल स्कुल के सामने में  किराना दुकान एवं मोबाईल शाप की दुकान है। किराना दुकान में मंै तथा मेरे दोनों बेटे ईश्वर दीवान एवं हरीश दीवान बैठते हैं। बीते 29 अक्टूूबर को सुबह 5 बजे करीब गांव की पूजा दीवान मेरे बड़े बेटे के मोबाईल में सूचना दी कि आपके दुकान का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना पाकर  मंै अपने बेटे के साथ दुकान गया। वहां हमने देखा कि दुकान का दरवाजा खुला हुआ है। दुकान के अंदर लगा शटर भी खुला हुआ है। दरवाजे एवं शटर में लगे 3 नग ताले भी गायब हैं।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि-दुकान के अंदर रखे 6 नग विभिन्न कंंपनी का मोबाईल कीमत 40 हजार रुपए, 18 नग हैड फोन एवं नगदी रकम 5500 रुपए गायब है। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना खल्लारी महासमुंद में अपराध क्रमांक 179.22 धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

जांच जारी थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिथौरा महासमुंद के संदेही दीपक दीवान उर्फ  पिन्टू नया फ ोन, हेड फ ोन आदि समान  को बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने उक्त संदेही को गांव में ही घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार दीवान उम्र 20 वर्ष साकिन खुसरूपाली बताया। आगे पूछताछ में उन्होंने अपने पास एक विभिन्न कंपनी का मोबाईल ग्राहक को बेचने की बात कही। उसने ग्राम कोमा खल्लारी गांव के मेनरोड मिडिल स्कुल के सामने स्थित किराना दुकान में जाकर ताला तोड़ कर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी दीपक कुमार दीवान उर्फ  पिन्टू के कब्जे से 5 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल, 2 नग हेड फोन एवं 1 नग मोटर सायकल जुमला कीमति लगभग 54 हजार 400 रुपए जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 179-22 धारा 457, 380 भादवि के तहत् कार्यवाही की है।
 


अन्य पोस्ट