महासमुन्द
स्टार प्रचारक बने सांसद चुन्नीलाल
21-Nov-2022 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ओडिशा के पदमपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारक की सूची जारी की गई है।
इस स्टार प्रचारकों की सूची में महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू को भी शामिल किया गया है। प्रचार की जिम्मदारी मिलते ही सांसद चुन्नीलाल साहू पदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में डोर टू डोर जाकर लोगों से मिले और भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को जीत दिलाने का आह्वान किया। इसी तारतम्य में सांसद चुन्नीलाल साहू ने डाभा शक्ति केन्द्र में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया और भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे