महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 नवंबर। फुलझर अंचल के ग्राम साल्हेझरिया में सबर बरिहा की स्मृति में पांच दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बॉर्डर इलेवन क्रिकेट क्लब साल झरिया द्वारा आयोजित इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मेदिनीपुर को हराकर बड़ेडाभा चैंपियन बना। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर सोमनाथ पांडे, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ महासमुंद उपस्थित थे। सालेझरिया ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार साहू, बी एम ओ सरायपाली बी बी कोसरिया, धर्मेन साहू, दिनेश, वेद, पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रकाश,अनिताभ,अरुण, सतीश, दीनबंधु, गजेंद्र, करण, त्रिलोचन, धनेश,देवराज, पप्पू, अलीप, अनिल,संजय गुरुजी, विजय गुरुजी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं माताओं एवं बहनों खेल देखने के लिए उपस्थित रहे।