महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने अयोध्या नगर एवं श्रीराम वाटिका में सफाई अभियान का लिया जायजा
21-Nov-2022 3:11 PM
नपाध्यक्ष ने अयोध्या नगर एवं श्रीराम वाटिका में सफाई अभियान का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 नवंबर।
अयोध्या नगर में सडक़ व नाली सफाई अभियान का नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने जायजा लिया। साथ ही श्रीराम वाटिका में निवासरत लोगों की मांग पर सडक़ पर मुरूमीकरण भी कराया। 

अयोध्या नगर एवं श्रीराम वाटिका नगर में पालिका ने  सडक़ों व नालियों की अभियान चला कर सफाई की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग पहुंची और उन्होंने साफ सफाई का जायजा लिया। 

इस दौरान रोड, नाली सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया गया। इसके अलावा श्रीराम वाटिका में निवासरत परिवारों की मांग पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने गड्ढेदार सडक़ पर 10 डंफर मुरूम डालकर जीसीबी मशीन सडक़ समतलीकरण कराया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने नागरिकों से अपील की कि नालियों में कचरा न डालें, डस्टबिन का उपयोग करें। 

नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सफाई प्रभारी को निर्देश दिया कि नालियों की सफाई निचले स्तर तक किया जाए ताकि नालियां जाम न हो। इस अवसर सभापति पवन पटेल, पार्षद मंगेश टांकसाले, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, सफाई प्रभारी दिलीप चंद्राकर सहित सफाई अमला मौजूद था। 

 


अन्य पोस्ट