महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 नवंबर। महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन और सरायपाली विधायक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। सरायपाली में इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक किस्मत लाल नंद ने स्व.इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की।
विधायक नंद ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री बनी तब विपक्ष उन्हें गूंगी गुडिय़ा कहकर ताने मारते थे। लेकिन इंदिरा जी ने देश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और साहस का परिचय देते हुए देशहित में कार्य किया। इंदिरा गांधी द्वारा किये गए कार्य और उनके विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अदम्य साहस के साथ भारत का नेतृत्व किया। जिसका लोहा पूरी दुनिया आज भी मानती है। जिसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें दुर्गा की उपाधि दी थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सादवती नंद, बलराम भोई, अधिवक्ता रामनारायण आदित्य, प्रदीप गुप्ता, गिरिराज बाघ, सादराम पटेल, ठाकुर सिंह राय, शहादत हुसैन, सेवा शंकर पाणीग्रही, निल कुमार बारिक, विनोद पटेल आदि उपस्थित थे।
इसी तरह महासमुंद कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। यहां उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि इंदिरा जी के कठोर निश्चय साहस पूर्ण पहल और देश हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के पद पर लंबी अवधि के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लिए जिसमें बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवियर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरित क्रांति कार्यक्रम, 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनकी जीवन स्तर को ऊंचा उठाना था।
उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा.रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य लक्ष्मी देवांगन,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,महामंत्री गुरमीत चावला, कुलेश्वर सिंग ठाकुर,जसबीर सिंह ढिल्लो, हुलास गिरी गोस्वामी,तुलसी साहू, राजू साहू, सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,अनवर हुसैन, ब्रिजेन बंजारे,प्रकाश अजमानी,बसंत चंद्राकर,मुन्ना ठाकुर, नितेंद्र बैनर्जी, लखन चंद्राकर,मेहुल सूचक,जितेंद्र साहू,ममता चंद्राकर,बंटी समीर चौहान,अब्दुल जावेद इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।