महासमुन्द
महासमुंद,20 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 और 23 नवंबर को भेंट मुलाकात प्रवास पर महासमुंद जिले के 22 को सरायपाली विधान सभा के ग्राम बलौदा और भंवरपुर 23 को बसना विधानसभा के ग्राम किशनपुर और पिरदा पहुंच रहे हैं। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन चुका है। इस अभियान में एक ओर जहां मुख्यमंत्री स्वयं गांव.गांव पहुंचकर
सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जान रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आम जनता से उन्हीं के क्षेत्र में रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनने से लेकर समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की सभा में खुलकर लोग अपनी बात रख रहे हंै। मुख्यमंत्री और जनता के बीच संवेदनात्मक
जुड़ाव और उम्मीदों के साकार होने की कड़ी बन गई है। जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और प्रदेश के विकास की जरूरत को महसूस करते हुए उसके अनुकूल विकास कार्यों को दिशा देने की सार्थक पहल बन गया है।
आगे डॉ. रश्मि ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता से भारतीय जनता पार्टी बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा के नेता मुख्यमंत्री की इस सार्थक पहल के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हंै। जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में कोई भी नागरिक सीधे मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी समस्याएं बता सकता है।