महासमुन्द

ओवरब्रिज-मेडिकल कालेज भाजपा की देन, विधायक अपनी उपलब्धि बताकर वाहवाही लूट रहे-डा. चोपड़ा
20-Nov-2022 2:25 PM
ओवरब्रिज-मेडिकल कालेज भाजपा की देन, विधायक अपनी उपलब्धि बताकर वाहवाही लूट रहे-डा. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20 नवंबर।
कल दोपहर प्रेस क्लब महासमुंद में एक पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा ने कहा कि विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की निष्क्रियता एवं अकर्मण्यता के कारण क्षेत्र का विकास वर्षों पीछे जा चुका है। राज्य शासन में प्रभावशाली ओहदे पर होने के बावजूद क्षेत्र के कार्यों को शीघ्र संपादित कराने की कार्रवाही न करना उनकी क्षमता पर संदेह उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि रेत, शराब जैसे मामलों पर कार्रवाई नहीं करना जनता के साथ धोखा है। 

डा. चोपड़ा ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर की गई विधायक की बयानबाजी हास्यास्पद है। विधायक इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं जबकि डा. रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में इसकी शुरुआत की है। तब मैं विधायक था और मेरी मांग पर ही इसकी अनुमति मिली है। डा. रमन सिंह के कार्यकाल में ही पटरी पार का ओवरब्रिज तैयार हो चुका था। बचा हुआ आधा काम विधायक की निष्क्रियता के कारण आज तक लटका पड़ा है। इसका लाभ जनता को तीन साल पहले ही मिल जाना था। 

उन्होंन कहा कि महासमुंद मेडिकल कालेज भी भाजपा के केन्द्र सरकार की देन है। जिसे अपनी उपलब्धि बताकर महासमुंद विधायक वाहवाही लूट रहे हैं। महासमुद मेडिकल कालेज भातपा लोकसभा का हिस्सा था जिसमें देश भर में 75 नये कालेज खोलने कासंकल्प लिया गया था। जिसते तहत छत्तीगढड़ मेंतीन नये मेडिकल कालेज महासमुंद, काकंकेर और कोरबा में शामिल था। प्रधानमंत्री के आकांक्षी जिले में शामिल होने के क कारण इन तीलन ीजलों में मेडिकल कालेज खोलाजान ाथा। 
डा. चोपड़ा ने कहा कि विधायक महोदय प्रधानमंत्री सडक़ योजना को अपनी उपलब्धि बताकर कहते हैं कि राज्य सरकार का खजाना खाली है। पिछले दिनों विधायक ने बाईपास रोज के लिए केन्द्र्यी मंत्री को पत्र लिखने एवं उसके स्वीकृत होने को ढिंढोरा पीटा और स्वीकृत होने की जानकारी दी। जबकि इस काम के लिए सांसद इसके लिए काफी लंबे समय े स्परयासरत हैं. 


अन्य पोस्ट