महासमुन्द

छात्राओं को मिली साइकिल
19-Nov-2022 3:42 PM
छात्राओं को मिली साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 नवंबर। 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहंगर में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 13 छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राधे लाल सिन्हा अध्यक्ष शाला विकास समिति, अध्यक्षता मीनाबाई देवदास सरपंच, विशेष अतिथि गौतम राम ध्रुव उपाध्यक्ष, छेदु राम ध्रुव, दयाराम ध्रुव,सदा राम ध्रुव, जानकी बाई धु्रव, रेवती बाई ध्रुव, संस्था के प्राचार्य टंकेश्वर गिरी गोस्वामी एवं संस्था के शिक्षक गण, तथा छात्र छात्राओं के साथ पालक गण की उपस्थिति में समारोह का आयोजन कर वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची के छात्र-छात्राओं को हवाई भ्रमण करा कर, सम्मान समारोह में छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया। जिसे देखते हुए  छात्राओं को लगन व मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिससे संस्था के साथ साथ पालक का नाम रोशन हो। उक्त जानकारी राधेलाल सिन्हा ने दी है।


अन्य पोस्ट