महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 नवंबर। महासमुंद जिले में थाना चौकियों में कल कुल पांच लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। वहीं तीन लोग घर से बगैर किसी को बताए कहीं चले गए हैं, जिनके हुलिए के आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।
जिला अस्पताल महासमुंद में रवि देवागंन पिता सनत (24) कुम्हार पारा महासमुंद की 17 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना कोतवाली थाने में अस्पताल के नूतन देवागंन वार्ड बॉय ने दी। मौत का कारण डाक्टरों ने बताया है कि रवि ने 17 नवंबर को अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था। महासमुंद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
र्ईदगाह भांठा देवार पारा महासमुंद में कलेन्द्र देवार पिता शम्भू देवार उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं.4 देवारपारा महासमुंद ने भी 18 नवंबर को फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण अज्ञात है। कोतवाली में इस पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है।
डीकेएस अस्पताल रायपुर में कल 18 नवंबर को सरायपाली महासमुंद निवासी बिजली बाई यादव पति सुरज कुमार यादव उम्र 22 साल साकिन केना की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। इस रिपोर्ट पर से भी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है।
डीकेएस अस्पताल रायपुर में कल लक्ष्मीप्रसाद पिता मंगलू उम्र 41 साल साकिन सरायपाली की इलाज के दौरान कल 18 नवंबर को मौत हो गई। सरायपाली पुलिस के मुताबिक इनकी मौत पेड़ से गिरकर हुई है। कल 18 नवंबर को ईलाज के दौरान डीकेएस अस्पताल रायपुर में उसकी मौत हो गई। इस मामले में सरायपाली थाने में असल मर्ग नंबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है।
शासकीय अस्पताल सरायपाली में कल ही अशोक साहू पिता विपिन साहू उम्र 38 साल साकिन केसराटाल, चौंकी बलौदा की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। सूचक नरेश साहू उम्र 32 साल साकिन केसराटाल चौंकी बलौदा सरायपाली ने पुलिस को बताया है कि सडक़ दुर्घटना में गंभईर हालत में उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली में इलाज के लिए भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। र से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।
पोटापारा पिथौरा निवासी सत्यप्रकाश साहू पिता गोवर्धन उम्र 24 साल साकिन पोटापारा पिथौरा के गुम होने की रिपोर्ट परिजनों ने कल थाने में दर्ज कराई है। गुम इंसान के पिता गोवर्धन साहू पिता गुलाल ने पुलिस को बताया है कि सत्यप्रकाश कल 17 नवंबर से लापता है। उसका कद 5 फुट, चेहरा गोल, रंग गोरा, जिंस पेंट शर्ट पहना है। बी ए तक पढ़ा है। हिन्दी,छत्तीसगढ़ी बालेता है। अपने घर से बिना बताये कही चला गया है। इस रिपोर्ट पर से गुम इंशान कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया गया है।
इसी तरह चौकी भवरंपुर बसना में पदमा बाई पति स्व. जनक राम साहू उम्र 31 साल साकिन भुथहाबाहरा के गुम होने का मामला दर्ज है। चैतराम साहू पिता साधु राम उम्र 58 साल साकिन भुथहाबाहरा ने चौकी भवरंपुर पहुंचकर इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पद्मा का कद 5 फुट चेहरा लंबा, रंग गेहुंवा, साड़ी बलाउज पहनी है। कक्षा 12वीं तक पढ़ी है। हिंदी, छत्तीसगढ़ी बोलती है। घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। इस मामले में गुम इंसान कायम कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
इसी तरह सरायपाली थाने में 16 नवंबर को ग्राम बैतारी निवासी ललित मुन्ना पिता सुखदेव उम्र 42 साल ने मामला दर्ज कराया है कि उनकी नाबालिग बेटी को राखी मुन्ना, उम्र 15 साल साकिन बैतारी घर से किसी को बताए बगैर कहीं चली गई है। थाने में बच्ची का गुम इंसान दर्ज किया गया है।