महासमुन्द

प्रशिक्षण में नहीं पहुंच रहे हैं सभी शिक्षक
19-Nov-2022 3:19 PM
प्रशिक्षण में नहीं पहुंच रहे हैं सभी शिक्षक

अनुपस्थितों के लिए भी पहुंच रहा भोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली,19 नवंबर।
17 नवंबर गुरुवार से चार दिवसीय अधिगम अक्षमता वाले बच्चों के लिए संकुल स्रोत समन्वयक केंद्र में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्राथमिक व मिडिल के शिक्षकों को बीआरपी द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा हंै।
 लेकिन इस शिविर में एक चौथाई प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहने व सुबह का नाश्ता, रात का भोजन, रात्रि निवास ना करने के कारण शासन की हजारों रुपए राशि की बचत हो रही हंै।

 शासन द्वारा प्रशिक्षार्थिर्यों के रहने, खाने-पीने, सोने सभी में आने वाले खर्च के लिए राशि आवंटित की हैं, लेकिन कम खर्च में ट्रेनिंग हो जाने के कारण शासन के राशि का कम उपयोग हो रहा हंै।सभी शिक्षक ट्रेनिंग में नहीं पहुंच रहे हैं तो भी उनके लिए भोजन कैसे पहुंच रही हंै, जॉच का विषय हंै।   शासन द्वारा न्यूरोलॉजिकल आर्डर (अधिगम, अक्षमता, ऑटिज्म, अति चंचलता, बौद्धिकता, निशक्ततता, स्लो लर्नर) से संबंधित बच्चों को अधिगम, अक्षमता वाले बच्चों को चिन्हांकित कर उपचारात्मक शिक्षा प्रदान करते हुए शिक्षा की मुख्यधारा में जोडऩे का प्रयास करने ब्लॉक के प्राथमिक व मिडिल के 40 स्कूल के शिक्षकों को बीआरपी मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना हंै।

लेकिन प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन 17 नवंबर गुरुवार से ही 12 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित थे, आज 18 नवंबर शुक्रवार को दूसरे दिन 15 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे, शासन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 40 शिक्षकों के 4 दिन में आने वाले सभी खर्चे का वहन शासन करेगी।  लेकिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक बराबर प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंच रहे हैं,चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी 40 शिक्षकों में 12 से 15 शिक्षक अनुपस्थित थे।

आगामी दिनों मुख्यमंत्री का सरायपाली क्षेत्र में दौरा हंै, बावजूद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों में मुख्यमंत्री आगमन को लेकर किसी तरह का डर भय नहीं हंै और चार दिवसीय प्रशिक्षण जैसे शिविर में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने भी शिविर स्थल जाना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं।

कुछ शिक्षक तो प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित हुए, दूसरे दिन नदारद रहे लेकिन कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो 1 दिन भी प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लिए हैं।
कुछ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से आवासीय प्रशिक्षण शिविर होने व बीआरसी भवन में ना रुकने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वहां रुकने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं था, सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक सुविधा के अभाव में घर चले गए ।

इसी कारण घर से आना-जाना कर प्रशिक्षण स्थल शिक्षक पहुंच रहे हैं, घर से नाश्ता कर प्रशिक्षण शिविर पहुंचने के कारण व शिविर स्थान पर ना रुकने से सुबह का नाश्ता रात का भोजन की भी बचत हो रही हंै।
प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित शिक्षक मनबोध विशाल घाटकछार से जब उनके प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका एक साथ दो ट्रेनिंग हो रहा हंै।
 इसलिए अनुपस्थित रहे, उन्होंने बताया कि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति बैदपाली का 16 व 17 को ट्रेनिंग था, 17 का प्रशिक्षण किसी कारण से रद्द हो गया।
 जिसका 18 नवंबर शुक्रवार को बैदपाली में 10 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण लगा था, इसी समय पर बीआरसीसी भवन में भी प्रशिक्षण शिविर लगा था इसी कारण वे आज बीआरसी भवन में लगे प्रशिक्षण शिविर में अनुउपस्थित रहे।

*प्रशिक्षार्थी द्वारा सुविधा का लाभ न लेने के कारण शासन का 36000 की होगी बचत*
 शासन द्वारा आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों के लिए जलपान व भोजन प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के लिए 220 आवास व्यवस्था130, फ्लैक्स निर्माण एक नग 1000, मास्टर ट्रेनर मानदेय 300 दो व्यक्ति, 40 शिक्षकों का आने-जाने का सामान्य किराया दूरी अनुसार 200 प्रति व्यक्ति कुल 8000 व अन्य आकस्मिक व्यय की सामग्री 12600, इस तरह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 40 शिक्षकों के लिए 4 दिन के लिए 80000 खर्च आने आंकलन लगाकर शासन द्वारा राशि भी दिया जाना हंै।
 कुल मिलाकर प्रति शिक्षक के पीछे 2000 प्रशिक्षण देने के नाम पर शासन खर्च कर रही हंै लेकिन 40 में से 15 शिक्षक अनुपस्थित रहने से शासन का 30000 अनुपस्थित रहने के कारण, प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने वाले 25 शिक्षकों के द्वारा जलपान व रात का भोजन ना करने से 3000 और रात्रि विश्राम न करने से 3250 की भी शासन की राशि की बचत होगी, इस तरह कुल प्रशिक्षण शिविर में शासन द्वारा किए जाने वाले खर्च 80000 में से 43750 रुपए का ही खर्च आ रहा हंै।

*रात्रि विश्राम के लिए प्रशिक्षार्थियों के लिये कि गई थी व्यवस्था लेकिन नहीं रुके प्रशिक्षार्थी-पटेल*
आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों के बीआरसी भवन में ना रुकने का कारण पूछने पर संकुल स्रोत समन्वयक भोजराज पटेल ने बताया कि उनके द्वारा सभी शिक्षकों के लिए बेड व टेंट की व्यवस्था किया गया था।
 लेकिन शिक्षक ब्लॉक मुख्यालय के समीप निवास करने के कारण नहीं रुके, शिक्षक स्वयं सुविधा लेना नहीं चाह रहे हैं इससे शासन की राशि की भी बचत होगी।
 


अन्य पोस्ट