महासमुन्द

सूने मकान से जेवर-नगदी पार
18-Nov-2022 3:44 PM
सूने मकान से जेवर-नगदी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 18 नवंबर।
  शहर के वार्ड नं 13 ब्लाक कॉलोनी में एक शिक्षक के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपए पार कर दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजेश प्रधान शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में पदस्थ शिक्षक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 2 नवंबर की रात्रि 10 बजे वे खाना खाकर परिवार सहित अपने केजुआ रोड स्थित नये मकान में सोने के लिये गये थे। अगले दिन सुबह 5 बजे वे परिवार सहित ब्लाक कालोनी स्थित मकान पर वापस आये तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था,अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुला था, सामान बिखरा पड़ा था एवं आलमारी में रखे 32,000 रूपये नगदी, सोने का टाप 2 जोडी,सोने का फुली 3 नग, सोने की अंगुठी 1 नग, चांदी का पायल, करधन,चाबी रिंग,लकेट,बिछिया,अंगुठी,फास्ट्रेक का हाथ घडी कीमती लगभग 60,000 रूपये कुल कीमती 92,000 रूपये नहीं था,कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया था।

घर के बाहर रखी दुपहिया पार
इसी तरह एक अन्य मामले में मनोज चौधरी बिलाईगढ़ वर्तमान निवास जयप्रकाश चौधरी के मकान कुटेला चौक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत 13 नवंबर रविवार को उनके बड़े भाई जयप्रकाश चौधरी अपनी स्कूटी एक्टिवा क्रमांक ष्टत्र 06 त्रञ्ज 7457 को अपने घर में रखकर सो गये थे,अगले दिन सुबह 05 बजे उठकर देखे तो स्कूटी घर पर नहीं थी। आसपास पता तलाश करने पर कोई पता नहीं चला ।

कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर स्कूटी एक्टिवा वाहन कीमती करीबन 50,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 457 380 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट