महासमुन्द

भारत जोड़ो पदयात्रा को वनांचल के ग्रामीणों का समर्थन
18-Nov-2022 3:17 PM
भारत जोड़ो पदयात्रा को वनांचल के ग्रामीणों का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 नवंबर।
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा 12 नवंबर से 19 नवंबर तक ओयोजित पदयात्रा का वनांचल के गांवों में बढिय़ा समर्थन मिल रहा है। यह पदयात्रा महासमुंद विधानसभा के ग्राम पटेवा से शुरू होकर जोगीडीपा, कमार डेरा, नवागांव से होते हुए ग्राम झिलमिला में जाकर 100 किलोमीटर केदायरे में समाप्त हुआ। इस यात्रा को सभी ग्रामों के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों का समर्थन मिला। इस भारत जोड़ो पदयात्रा में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा,प्रदेश महासचिव निखिल कांत साहू, जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़ के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी ने यात्रा संपन्न की।


अन्य पोस्ट