महासमुन्द

क्रिकेट: सोनसिली ने मैच जीता
18-Nov-2022 2:57 PM
क्रिकेट: सोनसिली ने मैच जीता

महासमुंद,18 नवंबर। जिले के ग्राम पतेरापाली में जय चांदा दाई क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का समापन कल हुआ। फाइनल मैच सालिहाभांठा और सोनसिली के बीच खेला गया जिसमें सोनसिली ने मैच जीता। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर यशवंत तुषार साहू, सरवन निषाद, शिव पटेल, ओम प्रकाश साहू, चरण, धर्म, रितेश, लोकेश, सखाराम केअलावा ग्रामीण जन बड़ी तादात में उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट