महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 नवंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत तोरला के आश्रित ग्राम सलिहाभाठा में नवीन धानखरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम पहुंचने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का ग्रामीणों ने गाजेबाजे के साथ आत्मीय स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।
कल गुरूवार को ग्राम सलिहाभांठा में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, जनपद सदस्य दामिनी साहू, ब्लाक अध्यक्ष खिलावन साहू, ढेलू निषाद, गंगा राम पटेल, द्रोण चंद्राकर, खोम सिन्हा, हेमन्त डडसेना, मयाराम टंडन, तुलसी साहू, नरेश अग्रवाल, राजू दीवान, रमन सिंग ठाकुर, रामजी ध्रुव, कमलेश चंद्राकर, राधेश्याम ध्रुव, रूपेंद्र त्रिपाठी, रेखराज पटेल, रमेश चौधरी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिलने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों को अब धान बेचने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चार सालों में क्षेत्र के सराईपाली, बडग़ांव, अछोला, डूमरपाली, कोसरंगी, अचानकपुर में धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दिलाई गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में काबिज कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। चुनाव के समय जो वायदा किया गया था उसे पूरा किया जा रहा है। कर्जमाफी के साथ ही 25 सौ प्रति क्विटल से अधिक में धान खरीदी की जा रही है। केंद्र सरकार के अडंगा लगाने के बाद भी किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। जबकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के साथ वादाखिलाफ ी ही की है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झब्बू लाल साहू, कृपाराम साहू, मुक्तेश्वर दीवान, दौलत दीवान, संतोष साहू, प्रेमलाल यादव, नीलकंठ जोहले, लोमेश यादव, सागर पटेल, नीलू साहू, डिगेश्वर साहू, गणेश्वर टांडे, घनश्याम साहू, गेसराम साहू, योगीराम, पुनीत साहू, छगन यादव, लेखराम ठाकुर, गाजीराम साहू आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मंगल भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। यहां पहुंचे संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से ग्रामीणों ने मंगल भवन की मांग की थी। जिस पर सर्व समाज के उपयोग के लिए पांच लाख की लागत से मंगल भवन की घोषणा की गई है।