महासमुन्द
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सरायपाली, 17 नवंबर। गुरुवार से रविवार तक अधिगम अक्षमता वाले बच्चों के लिए शिक्षकों को चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्राथमिक व मिडिल के 40 स्कूलों के शिक्षकों को बीआरपी मास्टर ट्रेनर के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है, लेकिन मास्टर ट्रेनर की अनुपस्थिति में अकुशल शिक्षकों के द्वारा कैसे ट्रेनिंग दिया जाएगा इसे लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण शिविर रखने के पहले ही छुट्टी के लिए आवेदन दिया है?
जिला से आये मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण-भोजराज
इस संबंध में विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक भोजराज पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर जायसवाल मेडम कि उनुस्थिति से प्रशिक्षण बाधित नहीं होगा, उनके छुट्टी में रहने के कारण उनके स्थान पर जिला से एक विशेष मास्टर ट्रेनर आए हैं जो उसी पद पर कार्यरत हैं, उनके द्वारा ट्रेनिंग दिया जाएगा, क्योंकि इस प्रशिक्षण पश्चात ट्रेनिंग लिए शिक्षकों के द्वारा संकुल में ट्रेनिंग दिया जाना है और आगामी 22 व 23 तारीख को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर है इसलिए 20 तारीख के बाद प्रशिक्षण शिविर रखना संभव नहीं है।