महासमुन्द

पर्यटन मंडल सदस्य बनने के बाद प्रथम गृहग्राम आगमन पर जगह-जगह स्वागत
17-Nov-2022 4:54 PM
पर्यटन मंडल सदस्य बनने के बाद प्रथम गृहग्राम आगमन पर जगह-जगह स्वागत

किसानों ने अंकित को धान से तौला

पिथौरा,  17 नवंबर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य बनने पश्चात प्रथम गृहग्राम आगमन पर अंकित बागबाहरा का जगह-जगह स्वागत किया गया।  अंकित बागबाहरा की नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।
सर्वप्रथम अंकित बागबाहरा का भव्य स्वागत मामाभाँचा पचेड़ा कमरौद हाड़ाबंद अरंड मोहन्दी के ग्राम वासियों ने गुलाल से रंग के और फूल मालाओं से लादकर किया,यहां स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राजेश राजपूत,कोमल महानंद,राजेश कुमार साहू उपसरपंच ,खिलेश्वर साहू,भोज,लक्षमण नायक,छन्नूलाल साहू,विजय दीवान,हेमसिंह दीवान,भुनेश्वर सूर्यवंशी,जगत साहू,हेमंत साहू,होरा निषाद,सुरेश कुमार सहिस(पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कमरौद,राकेश कुमार कुलदीप अश्वनी कुमार सेन ,डोमन लाल साहू,खेलुराम घृतलहरे वेदप्रकाश  तेजसिंग, खिलेन्द्र कुमार, उत्तम , सूर्या ,मुस्ताक खान,प्रकाश तानडे,,लाला गुप्ता, भागवत चंद्राकर,लीलेश्वर चंद्राकर,गुलशन ध्रुव,गोलू सेन,बब्बू चंद्राकर,योगेंद्र ध्रुव उपस्थित थे तत्पश्चात द्वितीय स्वागत ग्राम ओंकारबन्ध में एम के बाहरा,ओंकारबन्ध, चुरकी,तमोरा, तरपोंगी, नवागांव के किसानों व कांग्रेस कार्यकर्तओं ने अद्वितीय स्वागत करते हुए खूब जयकारे के नारे लगाए व उपस्थित किसान साथियों ने अंकित बागबाहरा को धान से तौल कर सम्मानित किया ।

यहां सैकड़ों की भीड़ में संबोधन के दौरान अंकित बागबाहरा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया, यहां स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से चंदूलाल साहू,पोखन साहू, शांत साहू, यादराम ध्रुव,मोहन पटेल, कृपा साहू,इंदल बंजारे, उगेश्वर पटेल, ओमप्रकाश साहू,कमलेश पटेल,हरी पटेल, योगेश मोंगरे, सुरेश पांडे, यादराम दिवान सहित बड़ी संख्या में किसान साथी,मजदूर,मौजूद थे ।

इसके साथ ही भीमखोज - खल्लारी में कांग्रेसजनों ने अंकित बागबाहरा का दो जगहों में पहला खल्लारी मातेश्वरी प्रवेश द्वार चौक और बस स्टैण्ड खल्लारी के मुख्य चौंक में आतिशबाजी एवं फुल मालाओं व पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया गया।  इसके बाद  नवनियुक्त पर्यटन मंडल के सदस्य अंकित बागबाहरा के साथ क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने माता राऊर स्थित खल्लारी मातेश्वरी मंदिर पहुंच मां खल्लारी की पूज- अर्चना की।

यहां स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से देवीका बघेल, तारेश साहू, मनहरण गुप्ता, राहुल टेकराम कुलदीप, देवानंद निर्मलकर, मिल्लुराम साहू, तोषराम साहू,  रियाज अली, रोशन साहू, हितू साहू, सुरेश पटेल, संतोष गुप्ता, नीलकण्ड यादव, लक्ष्मण दीवान, नकुल पटेल, घना निर्मलकर, टेकचंद यादव, राहुल बंछोर, कुंजलाल निर्मलकर, ओमदास मानिकपुरी आदि मौजूद रहे ।
 


अन्य पोस्ट