महासमुन्द
गौरव ग्राम यात्रा में पहुंचे भाजपाई
17-Nov-2022 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मण्डल द्वारा जारी गौरव ग्राम सम्पर्क यात्रा के दौरान ग्राम टुरीडीह, छिंदौली,जोरातराई, सिंधौरी, नवापारा पहुंची। इस दौरान मोती साहू, धरम साहू ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष कुलजीत सलूजा, मण्डल मंत्री डोमन यादव अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जगदीश चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा बलजीत आजमानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री भुनेश्वर यादव, पूर्व सरपंच श्यामलाल साहू, निरंजन पटेल, जितेश बाघमारे, मुरली पटेल,मकसूदन साहू, सरदार सिंह दीवान,भगत राम विश्वकर्मा, पुनीत नाग, दुकालू राम सारथी आदि शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे