महासमुन्द

प्रसन्ना ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं और समस्याएं देखीं
17-Nov-2022 3:33 PM
प्रसन्ना ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं और समस्याएं देखीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 नवंबर।
सचिव चिकित्सा शिक्षा आर प्रसन्ना ने कल शाम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने छात्रों का हॉस्टलस मैस, पेयजल, अधीक्षक कक्ष के कमरों, मेस रूम,डाइनिंग हॉल, टेबल-कुर्सी के गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उपलब्ध जरूरी व्यवस्थाओं, सुविधाओं संसाधनों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में मौजूद छात्राओं से बातचीत की।

सचिव श्री प्रसन्ना ने छात्रावास के कैंपस का समतलीकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि और सभी जो एक मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं होनी चाहिए, जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। स्वास्थ्य सचिव के पहुंचने की खबर लगते ही वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कालेज पहुंचे। स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल की रात्रिकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सचिव श्री आर प्रसन्ना ने चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि महाविद्यालय में जो भी संसाधनों की कमी है, उसकी जानकारी जल्द लाएं ताकि उसको पूरा किया जा सके। इस दौरान कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णुदत्त, जिला सीईओ एस. आलोक, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. यास्मीन खान, सीएमएचओ डॉ. एस आर बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट