महासमुन्द

कर्नाटक में स्काउट गाइड के जिलाघ्यक्ष, जिला मुख्य आयुक्त एडवांस कमिश्नर ट्रेनिंग ले रहे
17-Nov-2022 3:31 PM
कर्नाटक में स्काउट गाइड के जिलाघ्यक्ष, जिला मुख्य आयुक्त एडवांस कमिश्नर ट्रेनिंग ले रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 नवंबर।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी से प्राप्त अनुमोदन अनुसार महासमुंद जिले से जिलाध्यक्ष दाउलाल चन्द्राकर जिला मुख्य आयुक्त येतराम साहू 15 नवम्बर से 21 नवम्बर तक एडवांश कमिश्नर प्रशिक्षण शिविर मैंगलोर कर्नाटक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस शिविर में छत्तीसगढ़ से 29 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं जिसमें,जिलाध्यक्ष, जिला मुख्य आयुक्त, जिला उपाध्यक्ष, सहायक राज्य आयुक्त, कार्यकारिणी सदस्य, जिला आयुक्त, जिला मुख्यालय आयुक्त, स्थानीय संध अध्यक्ष  जिला सचिव शामिल हैं। कहा जा रहा है कि एडवांश प्रशिक्षण करने के बाद जिले में स्काउटिंग की गतिविधियों में गति आयेगी। जिले से कमिश्नर कोर्स में शामिल होने पर राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, जिला संघ के समस्त पदाधिकारी, विकासखडों के सभी पदाधिकारियों, स्काउटर गाइडर एवं स्काउट गाइड से जुड़े सभी लोगों ने बधाई दी है।  
 


अन्य पोस्ट