महासमुन्द

दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
12-Nov-2022 2:35 PM
दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

महासमुंद, 12 नवंबर। नगर पालिका कर्मचारियों ने बीते गुरूवार को नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ  अभियान चलाकर कई दुकानों से  प्लास्टिक जब्त कर चेतावनी दी। नगर पालिका के इस अभियान से प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री करने वालों में हडक़ंप मचा हुआ है।

स्वच्छ भारत मिशन एंव सफाई विभाग के संयुक्त टीम ने गुरुवार को नगर के पंचशील क्लब, पी डब्लू डी आफिस के आसपास तथा नकुल ढीढी उद्यान के पास यह अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत विभिन्न दुकानों खासकर दोना पत्तल की दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के बिक्री की जांच की गई।  इस दौरान एक दुकान से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के गिलास, जब्त करते हुए चालानी कार्रवाई की गई।  इस अवसर पर प्रभारी स्वच्छता  निरीक्षक दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी नौशाद बक्श, मिशन क्लिन सिटी के मोहनदास मानिकपुरी,अजय प्रधान,अजय घृतलहरे, दिलीप यादव, राजेन्द्र नागपुरे, नीलम कुलदीप, लीलेश ठाकुर, आलोक ठाकुर,दुर्गेश कन्नौजे, ओमप्रकाश बघेल आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट