महासमुन्द
विधायक ने गुरुनानक जयंती की दी बधाई
10-Nov-2022 10:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सरायपाली, 10 नवंबर। गुरुनानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व के मौके पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक किस्मत लाल नंद कमेटी के कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर उन्होंने सभी को गुरुनानक जयंती की बधाई दी एवं लंगर में शामिल हुए। जहाँ हजारों की संख्या में सिक्ख समाज के साथ अन्य समाज के श्रद्धालु जुटे ,दिन भर शबद कीर्तन भी चलता रहा, उक्त कार्यक्रम अवसर पर कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सरायपाली सहकारी समिति अध्यक्ष रोमी सलूजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शुरू पाणिग्राही, कांग्रेस नेता फिरोज खान, सेमलिया सरपंच दीपक साहू समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे