महासमुन्द
कुंड की सफाई नहीं, तालाब में गंदगी पसरी
09-Nov-2022 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 नवंबर। यह तस्वीर सरायपाली निवासी एक पाठक ने भेजी है। उनके मुताबिक शहर के मुख्य धरोहरों में शामिल यह शंकर मंदिर तालाब है। यहां स्नान घाट के समीप कुंड का निर्माण हुआ है। इसी वजह से तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। कुंड में पॉलीथिन, फूल माला, लकड़ी, गत्ते आदि के अवशेष से तालाब का घाट पूरी तरह से भरा हुआ है। पूजा समाप्त होते ही शहरवासी इन कचरों का विसर्जन कुंड में करते हैं। कुंड की सफाई समय-समय पर नहीं हो पाती औैर तालाब में गंदगी पसर जाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे