महासमुन्द
कांग्रेसी नेताओं ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
09-Nov-2022 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्र बरोड़ा बाजार और बम्हनी का निरीक्षण किया। धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण और किसानों से चर्चा के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि किसान इस बार खरीदी से खुश हैं।
किसानों ने बताया कि इस वर्ष वे सुविधा पूर्वक ऑनलाइन या ऑफलाइन कूपन मिलने के पश्चात बिना किसी झंझट के धान को बेच रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि किसानों ने उनसे कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा दिए जाने वाले बोनस व 1 नवंबर से धान खरीदी आरंभ करने के कारण किसानों को बहुत अधिक सहुलियत मिल रही है। वे बिना भीड़भाड़ के आराम से धान बेच रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे