महासमुन्द
धान का अवैध रूप से परिवहन, 37 कट्टा धान के साथ पिकअप जब्त
09-Nov-2022 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 नवंबर। चौकी भंवरपुर क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 37 कट्टा धान के साथ पिकअप जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में एसपी द्वारा अवैध धान अंतर राज्य व अंतर जिला बिक्री, परिवहन के संबंध में कार्रवाई करने जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में चौकी भंवरपुर में 7 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर धान की अफरा तफरी करने वाले योगेश कर्ष (30 वर्ष) ग्राम बैंगपाली चौकी बैलाडुला थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से पिकअप में लदे 37 कट्टा अवैध धान को ग्राम भंवरचुवा से करनापाली जाने की रोड में घेराबंदी कर पकड़ा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे