महासमुन्द

आज शाम 5.32 से चंद्रगहण: सुबह 8.21 बजे से लगा सूतक, मंदिरों के पट बंद
08-Nov-2022 3:15 PM
आज शाम 5.32 से चंद्रगहण: सुबह 8.21 बजे से लगा सूतक, मंदिरों के पट बंद

'छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,8 नवंबर।
साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज है। सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर सूतक लगा है और ग्रहण का समय रात्रि 8.21 को बताई गई है। लिहाजा आज सुबह से ही मंदिरों के पट बंद हैं। पंडितों के मुताबिक सूतक काल के समय में सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इस समय पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य भी नहीं होते हैं। यह भी मान्यता है कि सूतक काल में भोजन भी दूषित हो जाता है।


नगर पंडित पंकज तिवारी का कहना है कि इस काल में लोगों रो सोना भी नहीं चाहिए। लेकिन रोगी, बालक और वृद्ध व्यक्तियों को इससे छूट है। ग्रहण काल और सूतक काल के समय में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने की मनाही होती है और उन्हें नुकीली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।  
उन्होंने बताया कि भारत में शाम 5 बजकर 32 मिनट से ग्रहण दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 21 मिनट से शुरू और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। मिली जानकारी के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला

राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध जा रहा है। वहीं शनि और मंगल के आमने सामने होने की वजह से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग भी बन रहा है।
 


अन्य पोस्ट