महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 8 नवंबर। ग्राम बिछिया की प्रणति का एमबीबीएस रायपुर के लिए चयन हुआ है, उसके चयन से जहां परिवार, सामाजिक जनों में खुशी की लहर है,तो वहीं मित्र गणों, गुरुजनों द्वारा भी बधाई संदेश देने तांता लगा हुआ है। एक छोटे से गांव की होनहार बिटिया एमबीबीएस में चयनित होकर गांव ,क्षेत्र व समाज का नाम रोशन किया है।
बचपन से मेधावी प्रणति ने 10 वीं की पढ़ाई सं स्टीफन स्कूल सरायपाली एव 12 वीं की पढ़ाई प्रतिमा पब्लिक स्कूल सरायपाली से पूरी की है । प्रणति रेवतीरमण नायक राजनांदगांव में एमबीबीएस में अध्ययनरत, मनीष कुमार नायक एमबीबीएस ,,MD Medicine (AIIMS Raipur).की बहन है,उसके चयन से रश्मि नायक MBBS ,MD (Pathology),भैया भूपेश कुमार नायक MBBS, वेदव्यास चौधरी MBBS, MD (medicine),बहन यूरिका पटेल क्चष्ठस् है,चाचा भेषकुमार नायक( HM g.g.bhanwarpur)मामा रामकुमार पटेल( व्यवस्थापक) बिछिया, भैया लीलाधर पटेल प्रेम टेडर्स जगदीशपुर ने बधाई दी है। वह अपनी सफलता का श्रेय मामा, मामी, नाना, नानी, भैया, भाभी, तथा परिवार के सभी सदस्यों को देती है।