महासमुन्द

भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस धूमधाम से मना, कई आयोजन
08-Nov-2022 2:37 PM
भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस धूमधाम से मना, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 8 नवंबर।
सोमवार को स्थानीय संघ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया, जहां उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता( संरक्षक) ने अपने उद्बोधन में स्काउटिंग को आत्मसात करने की विचार पर जोर दिया और स्थापना दिवस के संबंध में बताया,वहीं अध्यक्षता कर रहे अमृत लाल पटेल (अध्यक्ष स्थानीय संघ)द्वारा सेवाधर्म को श्रेष्ठ बताया गया और स्काउटिंग आंदोलन के बारे में बताया।

विशिष्ट अतिथि महेंद्र बाघ ने अनुशासित ढंग से सेवाकार्य करने प्रेरित किया और लार्ड एवं लेडी बेडेन पावेल के जीवनी बताई,विशिष्ट अतिथि सीता पटेल ने कहा कि समाज सेवा एवं व्यक्तित्व विकास हेतु स्काउट गाइड विशेष रूप से जाना जाता है. पुष्पलता चौहान( उपाध्यक्ष) ने कहा कि विनम्रता, मितव्ययता, साहस,नैतिकता की सीख  हेतु स्काउट- गाइड संगठन का विशेष महत्व है।

बीईओ प्रकाशचंद्र माँझी ने उद्बोधन में बताया कि जीवन में निखार लाने,सेवा हेतु स्काउट गाइड संगठन के योगदान महत्वपूर्ण बताया। अतिथियों का स्वागत स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ और क्लैपिंग के साथ किया गया. लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल की छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर उनके योगदान को स्मरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से की गई एवं स्काउट - गाइड ,रोवर- रेंजर को स्थापना दिवस संबंधी स्टिकर प्रदान किया गया और स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया।  

कार्यक्रम में वरिष्ठ गाइडर विलास बाघ,फ्लाक लीडर पुष्पांजलि चौधरी,जिला प्रतिनिधि स्काउटर किशोर पटेल,स्काउटर बिंदु प्रकाश चौधरी,कैलाश पटेल,निरंजन कोसरिया,रोवर लीडर सुरेंद्र प्रधान, रेंजर लीडर फैमिदा तबस्सुम, रोवर अजय राणा,रेंजर गायत्री मिश्रा,रोवर प्रेम सागर भोई,दुष्यंत कुमार साहू एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय के स्काउट- गाइड  सहित रोवर रेंजर आदि उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
स्काउटर अजय कुमार आर्य, चक्रधर प्रसाद डडसेना, किशोर पटेल एवं टीम द्वारा शानदार भजन एवं प्रेरणादायी गीतों का आयोजन तबला हार्मोनियम- ढोलक- मंजीरा की संगत पर किया गया. उपाध्यक्ष महेंद्र बाघ ने दीप से दीप जलाते चलो गीत का सस्वर गायन किया,वहीं सी.एल.पुहुप द्वारा एकता का गीत गाया.  स्काउटिंग आंदोलन से जुडक़र लाभ लेने की अपील की. प्राचार्य सी.एल.पुहुप ने विद्यार्थियों के लिए ईमानदारी,निष्ठा जैसे चारित्रिक गुणों के विकास हेतु स्काउटिंग को आवश्यक बताया.जिला प्रतिनिधि स्काउटर अनिल पटेल ने  स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम का विधिवत संचालन सचिव हेमंत चौधरी एवं आभार प्रदर्शन सहसचिव यशवंत चौधरी ने किया।
 


अन्य पोस्ट