महासमुन्द

बूथ सत्यापन जारी
07-Nov-2022 3:55 PM
बूथ सत्यापन जारी

महासमुंद,7 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की गौरव ग्राम यात्रा पांचवें दिन ग्राम डूमरपाली बूथ 54 और सिंघुपाली, जामपाली, बूथ 55 ग्राम ढांक बूथ 58 में जनसंपर्क कर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बूथ का सत्यापन किया।
 इस गौरव ग्राम संपर्क यात्रा झलप में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंग ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया झलप पटेवा मंडल प्रभारी मोती साहू एव मंडल अध्यक्ष धरम पटेल मंडल पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क व बूथ के 25 सदस्यों बूथ कमेटी, एवं कमल सखी सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास,  उज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, केंद्र सरकार से मिल रही योजनाओं को लाभार्थी के बीच में रखा लाभार्थियों ने मोदी सरकार को धन्यवाद प्रेषित कार्यक्रम में मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, राजेंद्र चंद्राकर, मंडल कोषाध्यक्ष, मंडल महामंत्री चंद्रहास गोलू चंद्राकर समेत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट