महासमुन्द
धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
07-Nov-2022 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 नवंबर। सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने खरीदी केन्द्र सुखरीडबरी, नरतोरा, गबौद, खल्लारी, ओंकारबंद का औचक निरीक्षण किया व प्रभारियों से व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से भी चर्चा की। किसानों ने उन्हें बताया कि इस वर्ष कीट प्रकोप के कारण उपज कम आ रहा है जिससे किसान चिन्तित हैं। उन्होंने ग्राम जोरातराई में जाकर किसानों से हाल-चाल पूछा। इस दौरान लोकेश पनुरिया, हीरा साहू, पूरन सबर, आर्यप्रकाश चन्द्राकर, पप्पू सावरा के साथ अन्य मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे