महासमुन्द

पतेरापाली पटरी के पास खेत में मिली लाश की पहचान अब तक नहीं
07-Nov-2022 3:33 PM
पतेरापाली पटरी के पास खेत में मिली लाश की पहचान अब तक नहीं

महासमुंद,7 नवंबर। ग्राम पतेरापाली रेलवे पटरी के पास एक खेत में मिले शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस शव की पहचान के लिए जुटी है। सोशल मीडिया सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में कायम गुम इंसान के परिजनों को पहचान के लिए बातचीत जारी है। शव का पीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को हुआ। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  थाना प्रभारी की मानें तो चिकित्सक ने शार्ट पीएम की रिपोर्ट भी सौंपी नहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि ग्राम पतेरापाली रेलवे ट्रैक के पास खेत मे मिले एक युवक के शव का पीएम हो गया है। रिपोर्ट अप्राप्त है। उन्होंने पहचान नहीं होने की बात भी कहीं। पहचान के लिए टीम लगातार जुटी हुई है। गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस को यह शव शनिवार दोपहर 3 बजे मिली थी।

शव के पास एक पानी का बॉटल मिला  था, जिसमें पानी भरा हुआ था। पानी में प्वाइजन मिला हुआ है। इससे शंका जाहिर हो रही है कि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। लेकिन  पीएम के बाद ही यह स्पष्ट होगा।
 


अन्य पोस्ट