महासमुन्द
जिम्मेदारी मिलते ही हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट पहुंचे विनोद
05-Nov-2022 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा के आब्जर्वर की जिम्मेदारी मिलने के बाद कल शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर सरकाघाट पहुंचे और पदाधिकारियों से मुलाकात कर रणनीति बनाई।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पिछले दिनों संसदीय सचिव को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा का आब्जर्वर बनाया है। यहां 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सरकाघाट विधानसभा से कांग्रेस की ओर से पवन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। पवन कुमार के चुनावी प्रचार प्रसार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के साथ ही प्रचार.प्रसार को लेकर विचार.विमर्श किंया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे