महासमुन्द
जंगल से मध्याह्न भोजन बनाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करते छात्र...
04-Nov-2022 2:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 नवंबर। छात्र अपने स्कूल में बनने वाले मध्यान्ह भोजन के लिए जंगल से लकडिय़ां एकत्र कर रहे हैं। यह तस्वीर सरायपाली क्षेत्र के बेलमुंडी उच्चतर प्राथमिक स्कूल का है जो यह सवाल उठाती है कि पढऩे गए छात्रों से जंगल से लकड़ी इकट्ठा कराना कहां तक जायज है?
बच्चों के मुताबिक मिड-डे-मील के लिए जलाऊ लकड़ी लाने स्कूल प्रबंधन ने इन्हें जंगल भेजा जाता है। कल इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरी जानकारी के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी से ‘छत्तीसगढ़’ ने कई बार संंपर्क की कोशिश की , लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चंद्रसेन ने मामले को संज्ञान में लिया है और मामले में जांच की बात कही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे