महासमुन्द
भाजपाइयों ने राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया
02-Nov-2022 10:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मंडल के नेतृत्व में 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप ग्राम पतई माता में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल द्वारा गौरव ग्राम संपर्क यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा 15 नवंबर तक झलप पटेवा के सभी ग्रामों 66 बूथ में झलप पटेवा मंडल प्रभारी मोती साहू एव मंडल अध्यक्ष धरम पटेल के नेतृत्व में की जावेगी। कल प्रथम दिवस 1 नवंबर को ग्राम पतई बूथ क्रमांक 93, खट्टा बूथ क्रमांक 92, कोकड़ी में लाभार्थियोंके बीच समपर्क हुआ। इस दौरान पूवर्ल विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, मंडल महामंत्री चंद्रहास गोलू चंद्राकर, कमल कौशिक, भाजपा जिला संयोजक सरपंच संघ रूपलाल पटेल, जिला किसान मोर्चा मंत्री निर्भय नायक के अलावा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे