महासमुन्द
सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के अशोक अध्यक्ष
02-Nov-2022 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2 नवंबर। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज की प्रांतीय आमसभा गत दिवस हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए महासमुंद के अशोक गिरि गोस्वामी, महासचिव भूपेन्द्र पुरी गोस्वामी व कोषाध्यक्ष विश्वनाथ पुरी गोसाई को चुना गया है।
छत्तीसगढ़ सनातन दशनामगोस्वामी समाज के होने वाले गुप्त मतदान की प्रक्रिया को दो दिन पहले स्थगित कर दी गई थी। लेकिन प्रदेश भर से सामाजिक जनों ने आपसी सुलह से चयन की दूसरी प्रक्रिया को अपनाते हुए प्रांताध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर के सभी जिलों के पदाधिकारी व समाजजन मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे