महासमुन्द
नवंबर से लिंक एक्सप्रेस में थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच
31-Oct-2022 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 अक्टूबर। कोरबा से विशाखापटनम व विशाखापटनम से कोरबा के बीच स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ी राहत दी है। रेलवे ने छठ पूजा से लौटने व विवाह मुहूर्त को देखते हुए गाड़ी 18518 विशाखापटनम-कोरबा व 18517 कोरबा से विशाखापटनम में 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक एक अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। जिन्होंने नवंबर में अपनी टिकट बुक करा ली है और बर्थ वेटिंग में हैं, उन्हें इसका फायदा मिलेगा। नवंबर से लिंक एक्सप्रेस में थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे