महासमुन्द

हत्या की कोशिश, फरार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
31-Oct-2022 3:26 PM
हत्या की कोशिश, फरार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 अक्टूबर।
हत्या का प्रयास कर फरार होने वाले आरोपी को चंद घंटों के भीतर पुलिस ने गिरफ़्तार किया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया पद्मा दुबे पति खेमराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  29 अक्टूबर को शाम करीब  4 बजे आरोपी शराब के नशे में प्रार्थिया के पुत्र को गाली-गलौज किया था।  बेटे ने घर में आकर इसकी जानकारी दी। तब  खेमराज दुबे ने आरोपी को समझाइश देने पर नहीं माना और गाली-गलौज करने लगा, उसके बाद रात करीब  9.30 बजे  प्रार्थिया अपने परिवार के साथ  खाना खाकर सोने की तैयारी कर रही थी, उसी समय आरोपी डायमंड बरिहा अपने  हाथ में टंगिया लेकर प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर आहत खेमराज दुबे एवं उसके लडक़े को जान  से मार दूंगा कहकर टंगिया से खेमराज को जान से मारने की नीयत से टंगिया से सर में मारकर चोट  पहुंचाया। जिससे वह जमीन पर गिर गया, जिसे शासकीय अस्पताल पिथौरा  लेकर  आये थे। डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर घायल का रायपुर मे इलाज जारी है। खेमराज की पत्नी पद्मा दुबे की रिपोर्ट पर थाना पिथोरा में धारा 294 506 बी 323 307 458 दर्ज किया गया एवं विवेचना के दौरान आरोपी डायमंड बरिहा (24) अर्जुनी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं खून लगे कपड़े जब्त कर, आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

 


अन्य पोस्ट