महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 29 अक्टूबर। आज हाईस्कुल चारगांठा में पंचायत स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया था, जहॉ शिविर में ग्राम पंचायत पंण्डरीपानी, सिंघोड़ा, चिवराकुटा, बांझापाली, बंदलीगाल, भगतसरायपाली, कलेण्ड़ा व उनके आश्रित ग्राम के ग्रामीण शामिल हुऐ। 27 अक्टूबर को ग्राम केदुंवा में आयोजित जन चौपाल शिविर में जलपुर, बिजातीपाली, बोड़ेसरा, नवागढ़, कोसमपाली, डुडुमचुंवा व रिसेकेला के ग्रामीण शामिल हुए।
आज चारभांठा में आयोजित शिविर में 117 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 99 आवेदन मिले, जिसमें से 97 का मौके पर ही निराकरण किए, राजस्व विभाग को 12 आवेदन प्राप्त मिले सभी प्रक्रियाधीन है, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ से 1 आवेदन प्रक्रियाधीन है, कृषि विभाग से 2 आवेदन प्राप्त हऐ, प्रक्रियाधीन है, शिक्षा विभाग से 2 आवेदन प्राप्त हुए, प्रक्रियाधीन है एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 1 आवेदन मिले प्रक्रियाधीन है। इसी तरह कल केदुंवा में आयोजित शिविर में 124 आवेदन मिले, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को 99 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 84 आवेदन का शिविर में निराकरण किया गया, जबकि राजस्व विभाग को 12, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ से संबंधित दो, वन विभाग को 10, पशु विभाग को एक आवेदन मिले जो प्रक्रियाधीन है, शिविर में राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पेंशन शाखा आवास शाखा, राशन कार्ड़ शाखा स्वच्छ भारत मिशन शाखा एन.आर.एल.एम. शाखा एवं मनरेंगा शाखा के समस्त प्रभारी शामिल थे। शिविर में गीता साहू जनपद सदस्य ग्राम पंचायत चारभांठा सिंघोड़ा चिवराकुटा एवं भगतसरापाली, सरपंचों की उपस्थिति में आम नागरिकों से प्राप्त हुए आवेदनों, शिकायतों के निराकरण हेतु जनपद सभापति जयंती पटेल, माधवदास चौधरी, सरपंच केदुंआ कुसवंती पटेल विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों में हिराधर सिदार विकास विस्तार अधिकारी, मंगलचरण पटेल वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, ए एस सिदार अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जयलाल भोई समाज शिक्षा संगठक, पुष्कर साहू उपस्थित थे ।