महासमुन्द
सडक़ हादसे में युवक की मौत
29-Oct-2022 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 अक्टूबर। ग्राम बैतारी सरायपाली निवासी सत्यवान विशाल की सडक़ हादसे में मौत हो गई है। घटना 27 अक्टूबर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दिया था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सत्यवान अपनी बाइक सीजी 06 के 1866 से बैतारी से सरायपाली आ रहा था। बैदपाली रोड तालाब के पास झिलमिला पहुंचा था कि सरायपाली शहर तरफ से अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सत्यवान की बाइक को ठोकर मार दिया। इससे सत्यवान के सिर में गंभीर चोटें आई। डायल 112 से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे