महासमुन्द
परसकोल में भारी मात्रा में शराब बरामद कर नष्ट कर दिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अक्टूबर। जिला मुख्यालय से लगे परसकोल में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ गुरूवार को गांव की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और भारी मात्रा में शराब पकडक़र नष्ट कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गांव में बचे शराब को जब्त किया तथा आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री से गांव का माहौल खराब हो गया है। गुरूवार को शराब के कारण गांव में माहौल ज्यादा बिगड़ा तो महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने शराब की अवैध बिक्री करने वाले के घर में दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त की। महिलाएं गांव के रास्ते में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कीं और भारी मात्रा में शराब पकड़ीं। बरामद शराब को
गांव में लाकर नष्ट कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला राजिमबाई से 6.840 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 3040 रुपए जब्त कर आबकारी एक्ट 34-2 के तहत कार्रवाई की। शराब पकडऩे वालों में गेमन साहू और सरजू ध्रुव सहित महिला समूह की सुरेखा ध्रुव, विमला साहू, चैनी साहू, बुग्गा सतनामी, लीलाबाई ध्रुव, श्यामबाई ध्रुव आदि शामिल हैं।