महासमुन्द

मचेवा में गोवर्धन पूजा के दिन बलवा, मामला दर्ज
29-Oct-2022 2:51 PM
मचेवा में गोवर्धन पूजा के दिन बलवा, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29 अक्टूबर। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मचेवा में 26 अक्टूबर गोवर्धन पूजा के दिन बलवा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर केस का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार ग्राम मवेचा में करण ध्रुव एवं भोलाराम के बीच पुराना विवाद था। इसके चलते गोवर्धन पूजा के दिन फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया और रॉड डंडे से मारपीट करते हुए एक दूसरे को घायल कर दिए।

इस मामले में पुलिस ने हृदय सतनामी, भोला सतनामी, छोटू उर्फ  महेन्द्र सतनामी, गोला सतनामी, छगन गायकवाड़, सुनील मारकण्डे एवं रण ध्रुव, जोधन ध्रव, इतर ध्रुव, लालू, भीषम ध्रुव एवं उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ  बलवा का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव के महेन्द्र उर्फ  छोटू घृतलहरे से करण ध्रुव का रास्ते को लेकर पुराना विवाद था। इसी बात को लेकर 26 अक्टूबर की शाम 7 बजे जब गोवर्धन पूजा के लिए मड़ाई स्थल पर विवाद हो गया। हालांकि उस वक्त समझाइश के बाद विवाद शांत हो गया। लेकिन बाद में करण ध्रुव, जोधन ध्रुव, इतर ध्रुव, लालू, भीषम ध्रुव एवं उसके परिवार के अन्य लोग हाथ में लाठी डंडा लेकर एक राय होकर बलवा करते हुए महेन्द्र के घर के आंगन में घुसकर महेन्द्र की पिटाई की।

मचेवा के करण ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह 26 अक्टूबर शाम 5 बजे अपनी बाइक से साथी भूपेन्द्र सेन व अन्य दोस्त के साथ मचेवा बस्ती पारा गया था। इसी बीच गोठान के पास उसकी बाइक फिसल गई और करण, भूपेन्द्र व पंकज साहू को चोट आई।
वहीं पास में ही महेन्द्र, छोटू, गोला देखकर हंसने लगे। हंसने से मना किया और अपने घर की ओर जा रहा था। तभी हृदय सतनामी, भोला सतनामी, छोटू उर्फ  महेन्द्र सतनामी, गोला सतनामी, छगन गायकवाड़, सुनील मारकण्डे एवं उसके परिवार के लोग गाली गलौज कर झगड़ा किया। मना करने पर एक राय होकर पिटाई की।


अन्य पोस्ट