महासमुन्द
मातर त्योहार छत्तीसगढ़ के गांव और माटी का त्योहार-रश्मि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अक्टूबर। ग्राम बेमचा में आयोजित मातर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के उत्थान और विकास की कामना की गई। मालूम हो कि भाईदूज के दिन अधिकांश गांवों में मातर कार्यक्रम होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रोमांचक खेलों को देखने शहरवासी गांवों का रुख करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातर का विशेष महत्व है। क्योंकि गाय से हमें माता की तरह दूध और स्नेह मिलता है। डा. रश्मि ने कहा कि मातर त्योहार छत्तीसगढ़ के गांव और माटी का त्योहार है। किसान व यादव समाज के भाई व ग्रामवासी हमारी परंपरा को कायम रख रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रहा है। मातर कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का ही हिस्सा है जिसे समाज ने अभी भी जीवंत रखा है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज कर रखते हुए आगे बढ़ाना है। पारंपरिक संस्कृति के विकास के लिए भी शासन लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। धन्वंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है।
इसी तरह लोक संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरूआत हुई है। पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे। सभा को जगदीश यादव, द्वारका प्रसाद चंद्राकर, डा. रामशरण चंद्राकर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन रोहित चंद्राकर व आभार प्रदर्शन सावित्री चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में रमेश चंद्राकर, डा. रामशरण चन्द्राकर, जगनीक यादव, रामलाल चंद्राकर, नरोत्तम साहू, हरीशचंद ध्रुव, देवेंद्र चंद्राकर, सावित्री चंद्राकर, खोरबहारा यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।