महासमुन्द

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू
29-Oct-2022 2:40 PM
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अक्टूबर।
सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। इस पर्व में डूबते व उगते सूर्य को अध्र्य देकर सूर्य की उपासना की जाती है। रविवार 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अध्र्य दिया जाएगा, दूसरे दिन 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

छठ पर्व को लेकर महासमुंद शहर में रहने वाला समाज तैयारियों में जुटा गया है। मान्यता के अनुसार व्रती महिलाओं द्वारा व्रत धारण कर दोपहर बाद चांवल व चने की दाल से व घीया की सब्जी का सेवन किया जाता है। सब्जी में सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है। पर्व पर बिहार के पारंपरिक पकवान घरों में बनाया जाता हैए जिसे पूजा के समय से भगवान सूर्य को भोग भी लगाया जाता है।


अन्य पोस्ट